Tuesday 15 June 2021

"जान निसार.." वाक़ई कर गए आप!

फ़िल्म 'केदारनाथ' (२०१८) के क्लाइमेक्स में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली ख़ान!
बॉलीवुड के नए दौर के एक होनहार जवां अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदखुशी की ख़बर सुनकर.. जैसे सदमा सा लगा था!

यक़ीन नहीं हो रहा था!..२००८ में टीवी के छोटे परदे पर की हुई 'किस देश में है मेरा दिल' इस अपनी पहली धारावाहिक के शीर्षक की तरह वो कही यह ख़ोजने तो नहीं गया?

फ़िल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' (२०१३) में सुशांत सिंह राजपूत और परिणिती चोपड़ा!
छोटे परदे से बड़े परदे तक का फ़ासला उसने महज़ चार साल में पूरा किया था। एक तरफ़ फ़िल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' - (२०१३) का परिणिती चोपड़ा को सादगी से साथ देनेवाला 
तो दूसरी तरफ़ फ़िल्म 'राब्ता' (२०१७) का कृति सनोन का लवरबॉय ऐसें मुख़्तलिफ़ क़िरदार उसने निभाएं।

मुझे तो उसका सारा अली ख़ान के साथ 'केदारनाथ' (२०१८) में निभाया समझदार प्रेमी बहोत भाया था। इंसानियत मज़हब मानने वाला और उसके लिए जान की बाजी लगाने वाला यह मन्सूर ख़ान सभी के दिल जीत गया था!
आख़री फ़िल्म 'दिल बेचारा' (२०२०) में सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी!

क्या उसका "जान निसार.." नग़्मे का जज़्बा उसने इतना दिल पर लिया?

उसे अलविदा करने को मन नहीं कर रहा था!

 
- मनोज कुलकर्णी

No comments:

Post a Comment