Saturday 31 December 2022

हो कोई हमदम या हमराह या यूँही दोस्त..
आनेवाला साल ख़ैरियत के साथ मुबारक़!

- मनोज 'मानस रूमानी'

Thursday 29 December 2022

अभी खिल के महक रही थी ख़ूबसूरत कली
अचानक कैसी आँधी आई कि वो टूट गयी!


- मनोज 'मानस रूमानी'


मुझे याद है कुछ साल पहले 'एनडी स्टूडियो' में 'चक्रवर्ती अशोक' टीवी सीरियल के मुहूर्त को उपस्थित रहना! 'कलर्स' चैनल पर प्रदर्शित इस ऐतिहासिक धारावाहिक में राजकुमारी की भूमिका
निभाई थी.. कमसिन ख़ूबसूरत टुनिशा शर्मा!..और जल्द ही टेलीविज़न तथा सिनेमा की दुनिया में चमकने लगी थी! उसका अचानक इस दुनिया से जाना बड़ा ही दुखदायक है!..उसे सुमनांजलि!!

- मनोज कुलकर्णी


ऊपर आक़ा और नीचे काका
रूपहले परदे का वह दौर था!
हसीं जवाँ दिल धड़कानेवाले
राजेश का यहाँ पर राज था!


- मनोज 'मानस रूमानी'

अपने भारतीय रूमानी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना जी को ८० वे जनमदिन पर सुमनांजलि!

- मनोज कुलकर्णी

Sunday 11 December 2022

यूसुफ़-ए-हिन्दोस्ताँ!

यूँ तो जहाँ में अदाकार ख़ूब हुए, हैं, रहेंगे...
अदाकारी के सरताज़ यूसुफ़ साहब ही रहेंगे!

- मनोज 'मानस रूमानी'

अपने भारतीय सिनेमा के अभिनयसम्राट दिलीपकुमार (यूसुफ़ ख़ान) जी को उनके जन्मशताब्दी पर सलाम! 🌹🙏

- मनोज कुलकर्णी

Saturday 3 December 2022


राजनीति में रही कन्नड़ सिनेमा की ख़ूबसूरत अभिनेत्री राम्या..दिव्या स्पंदना जी को उम्र के ४० पर शुभकामनाएं!🌹

- मनोज कुलकर्णी