Thursday 31 August 2023


"दिल है हिंदुस्तानी.."
यह जज़्बा अपने गीतों में पिरोनेवाले कवि शैलेन्द्र जी की हमारे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के साथ (१९६० के दौरान) की यह दुर्लभ तस्वीर!

शैलेन्द्र साहब को जन्मशताब्दी पर सुमनांजलि और नेहरू साहब को प्रणाम!!

- मनोज कुलकर्णी

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार फिरसे निराशाजनक!
महत्वपूर्ण श्रेणियों में हुआ चयन अपरिपक्वता और पक्षपात दर्शाता हैं!


- मनोज कुलकर्णी

"चलो दिलदार चलो चाँद के पार चलो.."
यह अब वाक़ई मुमकिन होगा प्यार करनेवालों!


- मनोज कुलकर्णी

Thursday 24 August 2023

बधाई 'चंद्रयान-३'!

मुंतज़िर थें सब जिसे पाने को
वो चाँद मयस्सर कर दिखाया!
हम प्यार करनेवालों को वाक़ई
'इसरो' आप चाँद मुबारक़ किया!

- मनोज 'मानस रूमानी'

(अपने 'इसरो' को मुबारक़बाद!)

- मनोज कुलकर्णी

चाँद की ओर प्रयाण की पहल!


'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' ('इसरो') संचलित 'थुम्बा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग - स्टेशन' के उद्घाटन समय की यह दुर्लभ तस्वीर गूगल पर देखी! इसमें हमारे भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा जी गांधी के साथ पीछे खगोल वैज्ञानिक डॉ॰ विक्रम साराभाई जी दिखाई दे रहें हैं।

इनको सलाम!!

- मनोज कुलकर्णी

'इसरो' की जब नींव रखी जा रही थी!


हमारे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के साथ खगोल वैज्ञानिक डॉ.. विक्रम साराभाई जी की यह दुर्लभ तस्वीर गूगल पर देखी! यह दर्शाती हैं १९६२ में स्पेस रिसर्च पर उनकी चल रही चर्चा! इस बुनियाद पर आगे १५ अगस्त, १९६९ में हमारे 'भारतीय अंतरिक्ष - अनुसंधान संगठन' ('इसरो') का गठन हुआ! अपने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक कहे जानेवाले साराभाई जी का जनमदिन हाल ही में हुआ!

इनको सलाम!!

- मनोज कुलकर्णी

Sunday 13 August 2023


चाँदनी थी आप आसमाँ से उतरी
बेनज़ीर थी आप जहाँ-ए-फ़न की

- मनोज 'मानस रूमानी'

अपने लोकप्रिय भारतीय सिनेमा की ख़ूबसूरत अभिनेत्री श्रीदेवी जी को ६० वे जनमदिन पर सुमनांजलि!

- मनोज कुलकर्णी


चंद्रमुखी सम सबको भा गयी आप
मधुमती सम मीठी महसूस हुई आप
अप्सरा सम आम्रपाली दिख गई आप
फूल बरसे वो सूरज की मेहबूब भी आप

- मनोज 'मानस रूमानी'

हमारे भारतीय सिनेमा के सुनहरे काल की ख़ूबसूरत अदाकारा वैजयंतीमालाजी को ९० वे जनमदिन पर शुभकामनाएं!

- मनोज कुलकर्णी

Sunday 6 August 2023


स्नेह और प्यार उतरता रहें कलम से..✍️
अल्फ़ाज़ गुलों की तरह खिलें दिलों में!

- मनोज 'मानस रूमानी'

('फ्रेंडशिप डे' शुभकामनाएं!)

अलविदा!!!

विख्यात कला निर्देशक नितिन देसाई जी का अकस्मात निधन जैसे एक सदमा हैं!

'१९४२ ए लव स्टोरी', 'हम दिल दे चुके सनम' के रूमानी गानों के सेट्स एक तरफ़ तो 'सलाम बॉम्बे', 'ट्रैफिक सिग्नल' का वास्तव दूसरी तरफ़, फिर 'देवदास' का शानदार रंगमहल एक तरफ़ तो 'जोधा अकबर' का शाही दरबार, 'प्रेम रतन धन पायो' का शीश महल दूसरी तरफ़! फ़िल्म किसी भी जॉनर की हो उसे आवश्यक सेट्स नितिन देसाई जी अपनी प्रतिभा से हूबहू निर्माण करतें थे। राष्ट्रीय पुरस्कारों से वे सम्मानित भी हुएं!

फ़िल्म निर्माण के उनके सपनों को साकार करता हैं उनका कर्जत स्थित भव्यदिव्य 'एनडी स्टूडियो'! कुछ साल पहले वहां टीवी धारावाहिक 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' के मुहूर्त समय हम फिल्म पत्रकार गएँ थे। अपने इतिहास के इस दैदीप्यमान कालखंड को उन्होंने वहां ऐसे जीवित किया था की लगा उसी माहौल में हैं!
(तब उनसे अच्छी बातें हुई, जिसकी तस्वीर यहाँ है!)

उन्हें भावपूर्ण अलविदा!!

- मनोज कुलकर्णी

महात्मा गाँधी जी के मौलिक विचार!


 

'बेटी बचाओं' का महज नारा देनेवाले हैं क्या ये हुक्मरान?
क्यूँ नहीं रोक पाते महिलाओं पर होतें शर्मनाक अत्याचार?
बहुत ही निंदनीय और खेदजनक!!

- मनोज कुलकर्णी

(मणिपुर की घटना पर!)