Sunday 6 August 2023

अलविदा!!!

विख्यात कला निर्देशक नितिन देसाई जी का अकस्मात निधन जैसे एक सदमा हैं!

'१९४२ ए लव स्टोरी', 'हम दिल दे चुके सनम' के रूमानी गानों के सेट्स एक तरफ़ तो 'सलाम बॉम्बे', 'ट्रैफिक सिग्नल' का वास्तव दूसरी तरफ़, फिर 'देवदास' का शानदार रंगमहल एक तरफ़ तो 'जोधा अकबर' का शाही दरबार, 'प्रेम रतन धन पायो' का शीश महल दूसरी तरफ़! फ़िल्म किसी भी जॉनर की हो उसे आवश्यक सेट्स नितिन देसाई जी अपनी प्रतिभा से हूबहू निर्माण करतें थे। राष्ट्रीय पुरस्कारों से वे सम्मानित भी हुएं!

फ़िल्म निर्माण के उनके सपनों को साकार करता हैं उनका कर्जत स्थित भव्यदिव्य 'एनडी स्टूडियो'! कुछ साल पहले वहां टीवी धारावाहिक 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' के मुहूर्त समय हम फिल्म पत्रकार गएँ थे। अपने इतिहास के इस दैदीप्यमान कालखंड को उन्होंने वहां ऐसे जीवित किया था की लगा उसी माहौल में हैं!
(तब उनसे अच्छी बातें हुई, जिसकी तस्वीर यहाँ है!)

उन्हें भावपूर्ण अलविदा!!

- मनोज कुलकर्णी

No comments:

Post a Comment