Tuesday 25 May 2021

पॉपुलर ट्यून्स के म्यूजिक डायरेक्टर..राम लक्ष्मण!


जानेमाने संगीतकार राम लक्ष्मण (विजय पाटील).

'मैंने प्यार किया' (१९८९) के "मेरे रंग में रंगनेवाली.." 
गाने में ख़ूबसूरत भाग्यश्री और सलमान ख़ान!
"मेरे रंग में रंगनेवाली.."
१९८९ में बम्बई के 'नटराज स्टूडियो' में.. 'राजश्री प्रोडक्शन' की फ़िल्म 'मैंने प्यार - किया' के इस गाने की मैंने देखी शूटिंग आज फिरसे याद आ गई।

तब एस. पी. बालसुब्रहमण्यम ने गाया गाना जय बोराडे की कोरियोग्राफी में सलमान खान और कमसिन ख़ूबसूरत भाग्यश्री पर होनहार निर्देशक सूरज बरजात्या चित्रित कर था।

सलमान खान को सुपरस्टार बनानेवाली इस फ़िल्म के उस गाने की याद बोराडे, एस.पी.बी. जाने के बाद अब संगीतकार राम लक्ष्मण गुज़रने पर आ गई।

दादा कोंडके अपनी हिट मराठी फ़िल्म..
'पांडु हवालदार' (१९७५) में उषा चव्हाण के साथ!
 
उनका असल में नाम था विजय पाटील और अपने ऑर्केस्ट्रा से वे उभर आए थे। १९७५ में ज्युबिली मराठी सिनेमा के दादा - कोंडके ने उन्हें पहली बार अपनी 'पांडु हवालदार' फ़िल्म का संगीत करने दिया। अपने मित्र राम (सुरेंद्र) जी के साथ उन्होंने वह लोकप्रिय ढंग से किया और तबसे संगीतकार राम लक्ष्मण यह उनका नाम हो गया! बाद में दादा की हिट मराठी फिल्मों का संगीत उन्होंने किया।

 
दरअसल वो एक अच्छे पियानिस्ट और अकॉर्डियनिस्ट थे। 
दो साल बाद उन्हें 'राजश्री प्रोडक्शन' की दीपक बाहरी निर्देशित 'एजेंट विनोद' (१९७७) इस एक्शन फ़िल्म से हिंदी सिनेमा में - संगीत देने का मौका मिला। इसी वक़्त उनके संगीत साथी राम जी का निधन हो गया; लेकिन उन्होंने संगीतकार राम लक्ष्मण नाम जारी रखा।

 
 
'हम से बढ़कर कौन' (१९८१) के "देखो लोगों यह कैसा ज़माना.." गाने में रंजीता-मिथुन चक्रवर्ती!
ग़ौरतलब की सलमान की तरह मिथुन चक्रवर्ती को स्टार बनानेवाली 'राजश्री' की ही फ़िल्म 'तराना' (१९७९) को संगीत उन्होंने दिया। जिसका शीर्षक गीत उनके पसंदीदा शैलेन्द्र सिंह ने गाया। फिर मल्टी स्टार्रर हिट फ़िल्म 'हम से बढ़कर कौन' (१९८१) का संगीत उन्होंने बनाया। इसमे बोराडे की ही कोरियोग्राफी पर "देखो लोगों यह कैसा ज़माना." पर हिट जोड़ी मिथुन-रंजीता का डांस रंग लाया था। हालांकि मोहम्मद रफ़ी और लता - मंगेशकर ने गाए उस गाने की कम्पोजीशन उन्होंने पुराने हिट हिंदी गाने की ट्यून पर की थी और वह था संगीतकार सोनिक ओमी का फ़िल्म 'सावन भादों' (१९७०) का आशा भोसले ने गाया "आँखें मेरी मैख़ाना.."

'हम आप के है कौन' (१९९४) के "दीदी तेरा देवर दीवाना.." में माधुरी दीक्षित-सलमान ख़ान!
बहरहाल, उसके बाद 'राजश्री' की ही उनके जवां निर्देशक.. सूरज बरजात्या और फ्रेश जोड़ी सलमान
ख़ान-भाग्यश्री की फ़िल्म 'मैंने प्यार किया' - (१९८९) उनके पास संगीत के लिए आयी। फ़िल्म के साथ एस. पी. बालसुब्रहमण्यम और लता मंगेशकर ने गाएं इसके सभी गाने हिट हो गएँ और राम लक्ष्मण जी को 'बेस्ट - म्यूजिक डायरेक्टर' का 'फ़िल्म फेयर' अवार्ड मिला! इसका देव कोहली का लिखा गाना "आते जाते हँसते गाते.." भी उन्होंने स्टीवी वंडर के "आई जस्ट - कॉल्ड टू से आई लव यू.." इस वेस्टर्न हिट् पर बख़ूबी कंपोज़ किया था।

संगीतकार राम लक्ष्मण (विजय पाटील) 'फ़िल्म फेयर' अवार्ड के साथ!
इस के बाद राम लक्ष्मण के म्यूजिक ने बॉलीवुड पर जोर पकड़ा। फिर जी. पी. सिप्पी की फ़िल्म 'पत्थर के फूल' (१९९१) के एस. पी. बालसुब्रहमण्यम और लता मंगेशकर ने गाएं उनके सभी गाने हिट रहें। इसमें सलमान-रवीना टंडन पर फ़िल्माया "तुमसे जो देखतेही प्यार हुआ." बम्बैय्या टपोरियों पर ख़ूब छा गया। इसी साल उन्होंने पार्थो घोष की माधुरी - दीक्षित स्टार्रर थ्रिलर '१०० - डेज' को म्यूजिक दिया। इसका "सुन बेलिया." हिट हुआ।

'राजश्री' की मल्टी स्टार्रर फॅमिली फ़िल्म 'हम आप के है कौन' (१९९४) की जोड़ियाँ.. 
सलमान ख़ान-सोनाली बेंद्रे, मोहनीश बहल-तब्बू और सैफ अली ख़ान-करिश्मा कपूर!
फिर अक्षय कुमार-आयेशा - झुलका की 'दिल की बाज़ी' और गोविंदा-करिश्मा कपूर स्टार्रर' प्रेम शक्ति' ऐसी फिल्मों को संगीत देने के बाद राम लक्ष्मण जी के पास आयी 'राजश्री' की ही 'हम आप के है कौन' (१९९४) सूरज बरजात्या निर्देशित सलमान और माधुरी स्टार्रर यह फ़िल्म तो सुपरहिट रही। फिर एस.पी.बी. और लता जी ने गाएं उनके इसके सभी गानें हिट रहें। "माये नी माये.." जैसा दुलार का हो या "दीदी तेरा देवर दीवाना.." जैसा नटखट और "ये मौसम का जादू..", "पहला पहला प्यार हैं.." जैसे रूमानी! इनपर सलमान-माधुरी की अदाएं लाजवाब रहीं।

आखिर में 'हम साथ साथ हैं (१९९९) यह सलमान, मोहनीश बहल, सैफ अली ख़ान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और करिश्मा कपूर की मल्टी स्टार्रर फ़िल्म का संगीत देकर वे हमेशा राजश्री' के साथ ही रहें!

कुछ साल पहले उन्हें दिए गए अवार्ड के समारोह में राम लक्ष्मण जी थके हुए स्टेज पर दिखाई दिए थे!

उन्हें मेरी यह सुमनांजलि!!

- मनोज कुलकर्णी
 

No comments:

Post a Comment