Sunday 2 May 2021

एक्सक्लुजिव्ह!


जब बेटा पिता को क्लैप देता है!

छोटे रणबीर..पापा मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर की फ़िल्म..
'प्रेमग्रंथ' (१९९६) के मुहूर्त समय क्लैप देते हुए!
 
ऊपर क्लैपरबोर्ड हाथ में लिया हुआ है कपूर खानदान का चिराग़ ऱणबीर..अपने पिता मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर की 'प्रेमग्रंथ' (१९९६) फ़िल्म के मुहूर्त समय!..२५ साल हो गए इसे!

अपने पिता ऋषि कपूर को वो निर्देशित कर रहे फ़िल्म..
'आ अब लौट चले' (१९९९) के लिए असिस्ट करते रणबीर!
ऋषि जी के छोटे भाई चिंपू याने राजीव कपूर ने 'प्रेमग्रंथ' फ़िल्म निर्देशित की थी जिसमे माधुरी दीक्षित नायिका थी। हूबहू अपने चाचा शम्मी कपूर जैसे दिखनेवाले राजीव ने १९८३ में 'एक जान है हम' फ़िल्म से बतौर नायक परदे पर उसी अंदाज़ में कदम रखा था। (तब मेरी सिने पत्रकारिता की शुरुआत का लेख मैंने इस शम्मीजी की हमशकल पर लिखा था!) बाद में उनके..
'शो मैन' पिता राज कपूर ने (यास्मीन) मंदाकिनी को पेश करते बनायी 'राम तेरी गंगा मैली' (१९८५) इस सफल फ़िल्म के वो नायक थे! बस, आगे उनका एक्टिंग कैरियर इतना क़ामयाब नहीं रहा।

ऋषि कपूर निर्देशित 'आ अब लौट चले' (१९९९) के लिए..
असिस्टंट रहे रणबीर फिल्म की नायिका ऐश्वर्या राय के साथ!
बहरहाल, रणबीर कपूर ने  - अपनी 'एसएससी' होने के बाद ही अपने पापा ऋषि कपूर को वो निर्देशित कर रहे फ़िल्म 'आ अब लौट चले' (१९९९) के लिए असिस्ट किया था। ऋषि जी निर्देशित इस एकमात्र फ़िल्म में नायक और नायिका थे.. (विनोदपुत्र) अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय! बाद में अमरिका जाकर रणबीर ने बाक़ायदा 'स्कूल ऑफ़ विज़ुअल आर्ट्स' में फिल्म मेकिंग और 'ली- स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट' में मेथड एक्टिंग सिखी।

 
संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'सावरियां' (२००७) में सोनम कपूर और रणबीर कपूर!
 
इंडिया आने के बाद, मशहूर संजय लीला भंसाली को उनकी 'ब्लैक' (२००५) इस अमिताभ बच्चन और रानी मुख़र्जी - अभिनीत बेहतरिन फ़िल्म के लिए रणबीर कपूर असिस्टेंट डायरेक्टर रहे। तब उसके साथ (अनिल पुत्री) सोनम कपूर भी वहां काम करती थी। बाद में रणबीर और सोनम को बतौर नायक और नायिका के रूप में भंसाली ने अपनी अगली फ़िल्म 'सावरियां' (२००७) में पेश किया!

 
 
इस साल राजीव कपूर जी का निधन हुआ और परसो साल हुआ ऋषि कपूर जी यह जहाँ छोड़ कर!

अब अच्छे अभिनेता के तौर पर उभर आएं रणबीर कपूर आगे अपने फ़िल्म कैरियर में बहोत तरक़्क़ी करे!

- मनोज कुलकर्णी
 

No comments:

Post a Comment