Monday 23 August 2021

इम्बेरसिंग मोमेंट्स!


ख़ूबसूरत सोनम कपूर!

"आंटी-अंकल" पुकारनेवालों में शायद रिसपेक्ट की भावना होती हैं; लेकिन सुननेवालें सभी वह पसंद करते हैं ऐसा नहीं।

'ताल' (१९९९) फ़िल्म में ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर!
ऐसा ही एक वाकया बंबई के (पार्टी फेमस)
मेरे फिल्म - जर्नलिस्ट फ्रेंड ने बताया था। 'किसी फंक्शन में हमारी - ख़ूबसूरत सोनम कपूर ने एक ज़माने की मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय को जोर से आवाज दी.. "ऐश्वर्या आंटी s " और ऐश को वह बहुत इम्बेरसिंग लगा!'

हालांकि वह नैचरल था। सोनम के पापा अनिल कपूर 'ताल' (१९९९) फ़िल्म में - ऐश्वर्या के नायक थे और तब टीनएज सोनम ने उसे ऐसे ही पुकारा होगा! पर अब यंग स्टार सोनम जब उसे "आंटीs" पुकारती है तो उसे ठीक नहीं लगा; शायद उम्र का अहसास हुआ रहेगा!

अभिनेता अभिषेक बच्चन और फ़िल्मकार करन जोहर!
 
ऐसा और एक वाकया था जिसमें ऐश का पति अभिनेता अभिषेक बच्चन और फ़िल्मकार करन जोहर को एक फंक्शन में "अंकलs" पुकारा गया था! तब मालुम हुआ की करन ने अभिषेक को कहा "अब बच्चे 'दादाजी' पुकार ने से पहले निकलो!"

 
- मनोज कुलकर्णी

No comments:

Post a Comment