Thursday 30 August 2018


हिन्दी साहित्यकार भगवती चरण वर्माजी!

'चित्रलेखा' के रचैता

भगवतीचरण वर्मा!



१९४१ में बनी 'चित्रलेखा' फ़िल्म का दृश्य!
सुप्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार भगवती चरण वर्माजी का आज ११५ वा जनम दिन!

१९३२ में लिखा 'मधुकण' और बाद में लिखे 'प्रेमसंगीत', 'मानव' यह उनके काव्यसंग्रह प्रसिद्ध हुए।


१९३४ में उन्होने लिखे 'चित्रलेखा' इस मशहूर उपन्यास पर जानेमाने फ़िल्मकार किदार शर्माजी ने १९४१ में (मेहताब, नांद्रेकर, ए.एस.ग्यानी अभिनित) और १९६४ में (मीना कुमारी, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार अभिनित) दो फिल्मे बनायी!

१९६४ में बनी 'चित्रलेखा' फ़िल्म में मीना कुमारी, अशोक कुमार और प्रदीप कुमार!

'विचार' पत्रिका और 'नवजीवन' अखबार के वह संपादक रहे। तथा 'वसीहत', 'रुपया तुम्हे खा गया है' जैसे नाटक भी उन्होने लिखे!

 

उनके साहित्यकृती पर 'जीवन एक रंग अनेक' यह टीव्ही धारावाहीक भी चला!

१९६१ में 'भूले बिसरे चित्र' के लिए उन्हे 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' प्राप्त हुआ और १९७१ में वह 'पद्मभूषण' से सम्मानित हुए!


वर्मासाहब को सादर प्रणाम !!

- मनोज कुलकर्णी
['चित्रसृष्टी', पुणे]

No comments:

Post a Comment