Monday, 22 October 2018

परदेपर बिछड़े..हक़ीक़त में मिलेंगे!


स्टार जोड़ी रणवीर सिंघ और दीपिका पादुकोन..शादी के लिए तैयार!

बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोन ने कल ट्विटर पर रणवीर सिंघ से शादी की (१४-१५ नवंबर) तारीख़ बाक़ायदा निवेदन देकर जाहीर की..और फिल्मों में न मिले या जुदा हुएं यह प्रेमी असल जिंदगी में अब मिया-बीबी बन रहें हैं!

'बाजीराव मस्तानी' (२०१५) में उन व्यक्तिरेखाओं में रणवीर सिंघ और दीपिका पादुकोन!
अपने फ़िल्मी कैरियर का एक तप बड़ी सफलता से पुरा की हुई दीपिका पादुकोन २००६ में पहली बार परदे पर आयी इंद्रजीत लंकेश की कन्नडा फिल्म 'ऐश्वर्या' में! इसके तुरंत बाद हिंदी सिनेमा में उसका आगमन हुआ 'ओम शांति ओम' फ़िल्म से..शाहरूख़ खान की प्रॉडक्शन में बनी इस फ़िल्म में उसके साथ दीपिका ने कैरियर की शुरुआत में ही दोहरी भूमिकाएं बख़ूबी निभायी। उसके बाद 'लव आज कल' जैसी फ़िल्में करते करते 'बचना ऐ हसीनों' (२००८) में वह रणबीर कपूर के साथ छा गई..और उनका रूमानीपन बाद में कुछ समय रंग लाया!

तो उसके चार साल बाद विज्ञापन क्षेत्र से रणवीर सिंघ २०१० में 'यशराज फिल्म्स' की 'बैंड बाजा बारात' से अनुष्का शर्मा के साथ बड़ी धूमधाम से बॉलीवुड में आया! फिर 'लेडीज वर्सेस विक्की बहल' जैसी रोमैंटिक फिल्म में भी वह अनुष्का के साथ था। आगे ओ. हेनरी की 'द लास्ट लीफ' से प्रेरित फिल्म 'लूटेरा' (२०१३) में सोनाक्षी सिन्हा के साथ उसका किरदार हट के था!

'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (२०१३) में दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंघ!
इसी दौरान आयी संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला'..जिसमे रणवीर सिंघ के साथ आयी दीपिका पादुकोन!..शेक्सपियर की रोमैंटिक ट्रेजेडी 'रोमियो एंड जूलिएट' पर आधारित इस फिल्म में दोनों के किरदार प्यार के जुनून से जबरदस्त थे! इसके तुरंत बाद रोड सटायर 'फाइंडिंग फैन्नी' (२०१४) में इन दोनों का साथ अत्यल्प रहा!..और आयी भंसाली की चर्चित फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' (२०१५)..पेशवा काल की परदे पर आयी इस प्रेमकथा में बाजीराव बने रणवीर की ख़ूबसूरत मस्तानी बनी दीपिका!

रणवीर सिंघ और दीपिका पादुकोन का प्यार जताना!
इसी दरमियान दोनों की नज़दीकियाँ बढ़ी और कहते हैं रणवीर ने कठीन समय में दीपिका को भावनिक आधार भी दिया! बाद में इस साल भंसाली की महत्वाकांक्षी 'पद्मावत' आते आते..इस फिल्म में रूबरू न होनेवाले यह दोनों असल ज़िन्दगी में काफ़ी क़रीब आएँ!..और मीडिया में उनकी शादी की अटकलें लगाना शुरू हुआ! इसे कल ट्विटर पर आए इन दोनों के निवेदन ने अच्छा विराम दिया!

इन दोनों को मेरी शुभकामनाएँ!!

- मनोज कुलकर्णी
 ['चित्रसृष्टी']

No comments:

Post a Comment