Wednesday 23 March 2022

जब भगत सिंह जी की माताजी से मिले मनोज कुमार!


अपने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए भगत सिंह जी, सुखदेव जी और राजगुरु जी इनकी स्मृति को नमन करने का यह दिन!

हर साल इस दिन उन्हें सलाम करते हुए, मुझे उनपर बनी फ़िल्म 'शहीद' (१९६५) याद आती हैं। इसमें मनोज कुमार जी ने भगत सिंह जी का किरदार निभाया था, जो यादगार रहा।


१९६६ में राष्ट्रीय पुरस्कार से यह फ़िल्म सम्मानित होते हुए, एक बड़ा सम्मान मनोज कुमार जी और "ऐ वतन हमको तेरी कसम.." जैसे इसके गीत लिखकर संगीतबद्ध करनेवाले प्रेम धवन जी को मिला..वह था भगत सिंह जी की माताजी श्रीमती विद्यावती जी को मिलने का!

उसी सुनहरे पल की यह दुर्लभ तस्वीर!!

उन्हें मेरा विनम्रता पूर्वक सलाम!!!

- मनोज कुलकर्णी

No comments:

Post a Comment