Wednesday 28 October 2020

गुजरात के फेमस आर्टिस्ट्स ब्रदर्स नहीं रहें!

गुजराती सिनेमा के सुपरस्टार नरेश कनोडिया जी!

गुजराती सिनेमा के सुपरस्टार नरेश कनोडिया जी और उनके
बड़े भाई मशहूर गायक तथा संगीतकार महेश कनोडिया जी गुज़र जाने के समाचार दुखद हैं!

मशहूर गायक तथा संगीतकार महेश कनोडिया जी!
पॉपुलर गुजराती सिनेमा में बड़ी लोकप्रियता नरेश कनोडिया जी ने हासिल की थी। कुल पाँच दशक वे वहां परदे पर छायें रहें। उनकी हिट फिल्मों में 'जोग संजोग', 'लाजु लखन', 'ढोला मारु', 'राजवीर' आदी शामिल हैं। उन्हें बम्बई के 'दादासाहेब फालके अकादमी अवार्ड' से सम्मानित भी किया गया था!

तो महेशकुमार कनोडिया जी के संगीत प्रोग्रामस बड़े हिट हुआ करतें थे। इसमें वे दोनों आवाजों में लाजवाब गातें थे! इसके अलावा उन्होंने गुजराती फिल्मों के लिए संगीत भी दिया। इसमें 'जिगर एंड एमी', 'तानारीरी' जैसी फिल्मों के लिए उन्हें अवार्ड्स भी मिलें!

नरेश कनोडिया फिल्म में!


इन दो भाईयों का दो दिनों में आगे-पीछे जाना उनमे रहे गहरे प्यार की अनुभूति देता हैं!

इन दोनों को सुमनांजली!!

- मनोज कुलकर्णी

No comments:

Post a Comment