मेरे इस ब्लॉग पर हमारे भारतीय तथा पूरे विश्व सिनेमा की गतिविधियों पर मैं हिंदी में लिख रहा हूँ! इसमें फ़िल्मी हस्तियों पर मेरे लेख तथा नई फिल्मों की समीक्षाएं भी शामिल है! - मनोज कुलकर्णी (पुणे).
Wednesday, 30 March 2022
Friday, 25 March 2022
Wednesday, 23 March 2022
जब भगत सिंह जी की माताजी से मिले मनोज कुमार!
अपने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए भगत सिंह जी, सुखदेव जी और राजगुरु जी इनकी स्मृति को नमन करने का यह दिन!
हर साल इस दिन उन्हें सलाम करते हुए, मुझे उनपर बनी फ़िल्म 'शहीद' (१९६५) याद आती हैं। इसमें मनोज कुमार जी ने भगत सिंह जी का किरदार निभाया था, जो यादगार रहा।
१९६६ में राष्ट्रीय पुरस्कार से यह फ़िल्म सम्मानित होते हुए, एक बड़ा सम्मान मनोज कुमार जी और "ऐ वतन हमको तेरी कसम.." जैसे इसके गीत लिखकर संगीतबद्ध करनेवाले प्रेम धवन जी को मिला..वह था भगत सिंह जी की माताजी श्रीमती विद्यावती जी को मिलने का!
उसी सुनहरे पल की यह दुर्लभ तस्वीर!!
उन्हें मेरा विनम्रता पूर्वक सलाम!!!
- मनोज कुलकर्णी
Monday, 21 March 2022
Friday, 18 March 2022
Thursday, 17 March 2022
पैग़ाम..!!
होली मुबारक़ सरहद पार भी दिखायी दी
धर्म-निरपेक्षता की बात वहां भी गूँजी..
शायरी, रफ़ी आवाज की चाहत भी सुनी
अब बस प्यार ही फैले दोनों तरफ ही..!
भाईचारा, मोहब्बत की बात भा गयी
इंतज़ार है यह दिलों का मिलन ही ..
मिटा दे इस-उस पार की दूरी भी..
अब बस प्यार ही फैले दोनों तरफ ही..!
एक है जड़, ज़ुबान, संस्कृति हमारी..
दुनियां में मिसालें है फिर जुड़ने की..
काश यह ख़्वाब हो जाये हक़ीक़त भी
अब बस प्यार ही फैले दोनों तरफ ही..!
- मनोज 'मानस रूमानी'
Monday, 14 March 2022
ऐ मेरे हमसफ़र..!
इस तस्वीर में मैं आमिर ख़ान के साथ १९९७ में मुंबई में हुए 'मामी' के फ़िल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के दौरान..जिसे अब २५ साल हुए हैं! |
अद्भुत व्यक्तित्व के संगीतकार..बप्पीदा!
"डिस्को डांसर.." मिथुन चक्रवर्ती और पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लाहिड़ी! |
म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लाहिड़ी उनके मामा-गायक किशोर कुमार और स्वरसम्राज्ञी लता मंगेशकर के साथ! |
Wednesday, 9 March 2022
Tuesday, 8 March 2022
Sunday, 6 March 2022
Friday, 4 March 2022
Thursday, 3 March 2022
Tuesday, 1 March 2022
वह नज़ाकत से इज़हार-ए-इश्क़!
'मेहबूब की मेहँदी' (१९७१) के "ये जो चिलमन हैं.." गीत में लीना चंदावरकर और राजेश खन्ना! |
'मेरे हुज़ूर' (१९६८) के "रुख़ से ज़रा नक़ाब उठा दो.." गीत में ख़ूबसूरत माला सिन्हा! |