Thursday 18 February 2021

दानानीर का कमाल!



महज़ चार सेकंड की यु ट्यूब क्लिप से सोशल मीडिया के ज़रिये मशहूर होना क्या होता है, यह "पॉरी हो री है.." की चुलबुली ख़ूबसूरत लड़की ने हाल ही में दिखाया।

पाकिस्तान के पेशावर की उन्नीस साल की.. दानानीर मोबीन का अपने फ्रेंड्स के साथ का यह छोटा वीडियो और उसका उसमे (हिंग्लिश अंदाज़ में) बोलना सभी को प्यारा लगा। सोशल मीडिया जानकारी के अनुसार, यह आर्ट्स की स्टूडेंट् ब्यूटी और फैशन की कंटेंट क्रिएटर भी है। 

वहां लॉलीवूड और यहाँ बॉलीवुड के कलाकारों पर भी दानानीर छा गयी है। रैपर यशराज मुखाटे ने भी उसपर म्यूजिक के साथ मैशअप/रीमिक्स बनाया।

वह यु ट्यूब क्लिप तो वैसे इनफॉर्मल था। लेकिन अब दानानीर ने इंस्टाग्राम पर "तेरा मेरा रिश्ता पुराना.." यह बॉलीवुड फ़िल्म 'आवारापन' (२००७) का पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफ़ा ज़ाहिद का गाना बख़ूबी गाया है।
 
उम्मीद है परफॉर्मिंग आर्ट्स में वो उभर आए!

- मनोज कुलकर्णी

No comments:

Post a Comment