Saturday 1 December 2018

अखियाँ लड़ी परदेसीयोंसे!!!

बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और अमरीकन सिंगर-एक्टर निक जोनस..रूमानी होते हुएँ!
हॉलीवुड तक जलवें दिखा रही अपनी ('मिस वर्ल्ड'/२०००) बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की लव मैरिज अमरीकन नौजवाँ सिंगर-एक्टर निक जोनस से होने जा रही हैं!..ऐसे वक्त फ़िल्मी दुनियाँ के अतीत की कुछ ऐसी इंटरनेशनल लव याद आयी..इसमें कुछ प्रेमकथांही रही; तो कुछ शादी तक अंजाम देने में सफल हुई।

हुस्न-आवाज की मलिका सुरैय्या और हॉलीवुड के 
हैंडसम स्टार ग्रेगरी पैक की रूमानी मुलाक़ात!
इसमें सर्वप्रथम याद आती हैं भारतीय सिनेमा की हुस्न और आवाज की मलिका सुरैय्या और हॉलीवुड के हैंडसम स्टार ग्रेगरी पैक की रूमानी कहानी! खुद मशहूर अदाकारा होते हुए भी सुरैय्या पैक की जैसी दीवानी थी! पैक को यह मालुम होने पर वह खुद उसे मिलने भारत में आया..दोनों पहले होटल में मिले और बाद में सुरैय्या ने बंबई के मरीन ड्राइव स्थित उसके आशियाने में पैक को तशरीफ़ लाने के लिए कहाँ!..यह मुलाकातें दोनों बाद मे बयां करतें रहें! इसका और एक पहलु ऐसा था की तब देव आनंद सुरैय्या पर फ़िदा था और उसे इंप्रेस करने के लिए पैक की नक़ल करता था..जो बाद में उसकी इमेज भी बनी। इन दोनों ने साथ में सात फिल्मों में काम किया और उनमें प्यार भी हुआ!
सदाबहार अभिनेता शशी कपूर और ब्रिटिश एक्ट्रेस 
जेनिफर केंडल..सफल वैवाहीक जीवन!

इसके बाद अपनी मलिका-ए-हुस्न मधुबाला से जुडी रोमांचक कहानी हैं! १९५० के दौर में न सिर्फ भारत में बल्कि आंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह मशहूर हुई थी! तब 'ऑस्कर' सम्मानित हॉलीवुड के मशहूर फ़िल्मकार फ्रैंक काप्रा उसकी खूबसूरती के क़ायल होकर उसे मिलने बंबई आएं और अपनी फील्म में काम करने की इच्छा उससे जाहीर की। मधुबाला भी हॉलीवुड में अपने जलवें दिखाना चाहती थी; लेकिन उसके वालिद को यह मंजूर नहीं था..जिन्होंने दिलीपकुमार से भी उसका प्यार सफल होने नहीं दिया!
फ़िल्मकार व्ही. शांताराम की खूबसूरत बेटी और अभिनेत्री राजश्री 
अमरिकन ग्रेगरी चैपमैन से विवाहबद्ध होते हुएं!

इसमें सदाबहार अभिनेता शशी कपूर और ब्रिटिश एक्ट्रेस जेनिफर केंडल की कहानी सफल हुई। १९५६ में उनकी मुलाकात कोलकोता में हुई..जब दोनों अपने थिएटर ग्रुप्स में काम कर रहें थे। शशीजी अपने पिता पृथ्विराज कपूर के और जेनिफरजी उनके पिता जिओफ्रे केंडल के 'शेक्सपिअरन ग्रुप' में! उनमें प्यार हुआ और कुछ पारीवारिक कठिनाइयां दूर करके १९५८ में उन्होंने शादी की! बाद में उन्होंने एकसाथ फिल्मों में काम भी किया।

इसके बाद और एक सफल आंतरराष्ट्रीय प्रेमकहानी हुई! मराठी एवं भारतीय सिनेमा के ख्यातनाम फ़िल्मकार व्ही. शांताराम की खूबसूरत बेटी और ('गीत गाया पत्थरोंने' प्रसिद्ध) अभिनेत्री राजश्री की! १९६७ के दौरान जब वह अमरिका में राज कपूर के साथ 'अराउंड द वर्ल्ड' की शूटिंग कर रही थी..तब वहां के ग्रेगरी चैपमैन से उसकी मुलाकात हुई और दोनों में प्यार हुआ। तीन साल बाद कुछ ही फ़िल्में करके राजश्री ने उसके साथ विवाह किया और हमेशा के लिए अमरिका चली गयी। कहते है पाँच दिन उनकी शानदार शादी का समारोह चल रहा था! पिछले तीस साल दोनों वहां कपडे का अच्छा बिज़नेस चलाते हैं, लेकिन सिनेमा में उसकी रूचि बरक़रार हैं!

बॉलीवुड की डिंपल्स ब्यूटी प्रीति ज़िंटा और 
अमरीकन जीन गुडइनफ..शादीशुदा!
विदेशियों से अपनी कलाकारों की ऐसी प्रेम कहानियाँ बनती ही आ रही हैं। कुछ सफल होती रही..जैसे की २००१ की 'मिस इंडिया' और बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम कर चुकी सेलिना जैटली ने सिंगापोर के बिज़नेसमन बॉयफ्रेंड पीटर हग से की शादी! फिर बॉलीवुड की डिंपल्स ब्यूटी प्रीति ज़िंटा ने २०१६ में अमरीकन कॉर्पोरेट फील्ड में कार्यरत जीन गुडइनफ से की हुई शादी!..और मराठी कलाकार राधिका आपटे ने ब्रिटिश म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से किया विवाह!..इससे अलग बॉलीवुड के कुछ शहजादे (सैफ, सलमान जैसे) विदेशी हसिनाओं से सिर्फ इश्क़ लड़ाते आ रहें हैं!

ख़ैर, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को मेरी शुभकामनाएँ!!

- मनोज कुलकर्णी
  ['चित्रसृष्टी']

No comments:

Post a Comment