Thursday 27 October 2022

थरूर प्रभावी नेतृत्व दे सकते थे!

'कांग्रेस' के नेता, लेखक शशि थरूर जी और 'कांग्रेस' के अध्यक्ष श्री. मल्लिकार्जुन खरगे जी!

वरिष्ठ अनुभवी नेता श्री... मल्लिकार्जुन खरगे जी कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुन लिए गए यह स्वागतार्ह हैं! इससे अपनी 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' इस सबसे पुरानी (और स्वंतंत्रता आंदोलन में सहभागी) पार्टी में लोकतंत्र हैं यह स्पष्ट किया हैं। हालांकि गांधी परिवार के बाहर के नेता भी कांग्रेस अध्यक्षपद पर विराजमान हुएं हैं। पर यह विरोधी हमेशा नज़रअंदाज़ करतें रहें।

'कांग्रेस' के पूर्व अध्यक्ष राहुल जी गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' में!
दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय काम किए नेता, लेखक शशि थरूर जी इन हालातों के मद्देनज़र इस पद पर प्रभावी हो सकतें थे। अपने व्यक्तित्व और ज्ञान से 'भाजपा' के नेतृत्व का असरदार सामना कर सकते थे। साथ ही पक्षपाती अंग्रेजी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर अपने इंग्लिश इंटलेक्चुअल डिबेट से हावी होते थे!

बहरहाल 'भारत जोड़ो यात्रा' से देशभर भ्रमण कर रहें और आम जनता का प्यार प्राप्त कर रहें 'कांग्रेस' के पूर्व अध्यक्ष राहुल जी गांधी का यह उपक्रम बहुत सराहनीय हैं। इससे कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी सोच तथा जनता के सुखदुख में सहभागी होकर उनके लिए कार्य करने की भूमिका उजागर हो रहीं हैं। उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!!

 

साथ ही 'कांग्रेस' की महासचिव प्रियंका जी गांधी वाड्रा भी महिलाओं के और सामान्य लोगों के प्रश्नों पर आवाज़ उठाकर अच्छा समाजकार्य कर रहीं हैं। उनमे उनकी दादी और अपनी पूर्व प्रभावशाली प्रधानमंत्री इंदिरा जी गांधी की छवि नज़र आती हैं। उनकी तरह प्रियंका जी भी नेतृत्व के लिए आगे आई तो बहुत ख़ुशी होंगी!

'कांग्रेस' की महासचिव प्रियंका जी गांधी वाड्रा!

ख़ैर, मैं कोई राजनीतिक विशेषज्ञ नहीं और ना ही मुझे राजनीति में कोई दिलचस्पी! (मैं फ़िल्म पत्रकारिता में रहा हूँ!) लेकिन 'कांग्रेस' और इसकी विचारधारा का समर्थक होने के नाते इस पार्टी की स्थिति मजबूत होकर वह फिर से प्रभावी तरीके से उभर आने की सोच में यह व्यक्त हुआ हूँ!

अपने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू और गांधी परिवार के प्रति मेरी हमेशा से श्रद्धा रहीं हैं और रहेंगी!!


'कांग्रेस' के नए अध्यक्ष जी का अभिनंदन!!..और शुभकामनाएं!!!


- मनोज कुलकर्णी

No comments:

Post a Comment