Sunday 28 March 2021

होली के रंग बिखेरती पहली कलर फ़िल्म 'आन'!


पहली भारतीय टेक्नीकलर मूवी 'आन' (१९५२) के गीतदृश्य में दिलीप कुमार और निम्मी।

होली के रंग अपने सिनेमा में ख़ूब दिखें। इसकी शुरुआत ही अपनी पहली भारतीय ('सैरंध्री' के बाद) कलर मूवी 'आन' से हुई।
टेक्नीकलर मूवी 'आन' (१९५२) के जानेमाने फ़िल्मकार महबूब ख़ान!

हमारे जानेमाने फ़िल्मकार महबूब ख़ान द्वारा निर्मित और निर्देशित यह फ़िल्म १९५२ में प्रदर्शित हुई। महल की मग़रूर शहजादी और गांव का साहसी युवक के इर्दगिर्द वाली, आर. एस. चौधरी की इस कहानी पर एस. अली रज़ा ने लिखी यह कॉश्चुम ड्रामा फ़िल्म थी।

सिनेमैटोग्राफर फरदून ए. ईरानी ने बख़ूबी चित्रित की इस फ़िल्म को शमसुद्दीन कादरी ने एडिट किया था। हालांकि, पहले इसे १६ मि.मी. गेवाकलर में शूट किया गया और 
बाद में टेक्नीकलर में ब्लोअप!

टेक्नीकलर 'आन' (१९५२) के पोस्टरपर दिलीप कुमार, प्रेमनाथ और नादिरा!
अपनी इस पहली रंगीन फ़िल्म के नायक थे लाजवाब दिलीप कुमार और उनके सामने नादिरा, प्रेमनाथ तथा साथ में निम्मी थी। शकील बदायुनी ने इसके गीत लिखें थे और नौशाद अली ने उत्तर के लोक संगीत में इसे ढाला था! इसमें मोहम्मद रफ़ी ने गाएं "मान मेरा एहसान.." और लता मंगेशकर ने गाए.. "आज मेरे मन में सखी.." जैसे लोकप्रिय गानों के साथ "खेलो रंग हमारे संग.." यह गाँव की होली का रंगीन गीत भी था। 

उस समय की यह सबसे महंगी फ़िल्म थी और बड़ी कामयाब रही। लगभग १७ भाषाओं में..
उपशीर्षकों के साथ इसे बाहर कुल २८ देशों में दिखाया गया।

परसो इसकी अभिनेत्री निम्मी जी का पहला स्मृतिदिन था!
 
और इस फ़िल्म को अब ७० साल होने को आएं!

 
मानवंदना!!

- मनोज कुलकर्णी

No comments:

Post a Comment