Sunday 25 February 2018

सोनाक्षी और 'लाइफटाईम अचिव्हमेंट'!!

  
- मनोज कुलकर्णी


शत्रुघ्न सिन्हाजी को 'फिल्मफेअर' अवार्ड देती बेटी (फिल्मस्टार) सोनाक्षी सिन्हा!
पिछले साल फिल्मफेअर' समारोह देखते समय जब उसमे शत्रुघ्न सिन्हाजी को 'लाइफटाईम अचिव्हमेंट अवार्ड' देने के लिए उनकी बेटी (और आजकी फिल्मस्टार) सोनाक्षी सिन्हा मंच पर आयी तब बीस साल पुरानी यादें ताजा हो गयी थी..

फिल्मस्टार सोनाक्षी सिन्हा (छोटी और षोडश) पिता शत्रुघ्न सिन्हाजी के साथ!
१९९५ में मुंबई में सुभाष घईजी ने (सिनेमा के १०० साल के उपलक्ष्य में) 'सिनेमा सिनेमा' यह बडा समारोह किया था! बॉलीवूड की जानीमानी हस्तियों ने उसमे शिरकत की थी और वह सम्मानित भी किए जा रहे थे...तब शत्रुघ्न सिन्हा मंच पर अपनी छोटी बेटी सोनाक्षी को लेकर आये..और सम्मानित होने के बाद बेटी को गले लगा कर कहां ''असल में ये मेरी लाइफटाईम अचिव्हमेंट है!"..और देखने-सुनने वालों की आँखे नम हो गयी!..वहा मौजूद मैने यह भावूक पल रु-बरू देखा था!

संजोग से २०१७ में 'फिल्मफेअर' का 'लाइफटाईम अचिव्हमेंट अवार्ड' शत्रुघ्न सिन्हाजी को देने के लिये..मशहूर हुई उनकी फिल्मस्टार बेटी सोनाक्षी मंच पर आयी थी...तब शायद उन्हे भी पुराना लमहां याद आया होगा ऐसा लगा! वाकई में यह सुनहरा पल था!..देखकर मेरी आँखे फिर से नम हो गयी थी!!

अभिनंदन..शत्रुघ्न सिन्हाजी!..और सोनाक्षीजी को शुभकामनाए!!

- मनोज कुलकर्णी
['चित्रसृष्टी', पुणे]

No comments:

Post a Comment