Wednesday 10 June 2020

'अनुराग़' (१९७२) के "तेरे नैनों के" गाने में विनोद मेहरा-मौशमी चैटर्जी! 
"तेरे नैनों के मैं दीप जलाऊँगा..
अपनी आँखों से दुनिया दिखलाऊँगा.."


आज 'जागतिक दृष्टिदान दिन' पर..
मुझे शक्ति सामंता की क्लासिक फ़िल्म 'अनुराग़' (१९७२) का ये गाना याद आया!

आनंद बक्षी ने लिखे इस गीत को एस.डी. बर्मन के संगीत में मोहम्मद रफ़ी और.. लता मंगेशकर ने गाया था।

दिल को छूनेवाली कहानी थी इस फ़िल्म की..जिसमें एक मासूम बच्चे की आँखे..
वो गुज़र जाने के बाद उसे प्यार करने - वाली निराधार अंध युवती को मिलती है। 

'अनुराग़' (१९७२) फ़िल्म में मास्टर सत्यजित, विनोद मेहरा और मौशमी चैटर्जी! 
ख़ूबसूरत मौशमी चैटर्जी ने.. संवेदनशीलता से वह क़िरदार निभाया। उसके साथ हैंडसम विनोद मेहरा ने यह गाना इस में साकार किया हैं। 

'फ़िल्मफ़ेअर' का 'सर्वोत्कृष्ट सिनेमा' का पुरस्कार इसको मिला था!

- मनोज कुलकर्णी

No comments:

Post a Comment