उदित नारायण..७०!
जानेमाने पार्श्वगायक उदित नारायण जी अब ७० वर्षं के हुए!
१९८८ में फ़िल्म 'क़यामत से क़यामत तक' के गानों से उन्हें शोहरत मिली। इसमें नायक बने आमिर ख़ान के लिए उन्होंने गाएं "ऐ मेरे हमसफ़र" जैसे गानें हिट हुए। बाद में आमिर के लिए ही "पहला नशा पहला ख़ुमार.." ('जो जीता वही सिकंदर'/ १९९२), शाहरुख़ ख़ान के लिए "जादू तेरी नज़र" ('डर'/१९९३) अक्षय कुमार के लिए "दिल तो पागल है.." (१९९७), सलमान ख़ान के लिए "चाँद छुपा बादल में.." (हम दिल दे चुके सनम/१९९९) ऐसे कई रूमानी गीत गाकर वे मशहूर होते गए। उन्होंने अपनी भाषा मैथिली से लेकर कई प्रादेशिक भाषाओँ में भी गीत गाएं।
उन्हें अब तक पांच 'फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार' मिले और चार 'नेशनल अवार्ड्स' मिले। तथा 'पद्मश्री' और 'पद्मभूषण' से भी वे सम्मानित हुए!
१९८९ में मैंने उदित जी का इंटरव्यू लिया था। तब प्यार से हुई मुलाकात की तस्वीर यहाँ हैं।
उन्हें शुभकामनाएं!
- मनोज कुलकर्णी

No comments:
Post a Comment