Monday, 28 April 2025

कब तक करोंगे बहस धर्म-मज़हब पर 🤔
गुज़र जाएगी ज़िंदगी बग़ैर किए प्यार! 💔

- मनोज 'मानस रूमानी'

Wednesday, 23 April 2025


हाल ही में पुणे में 'सुरूर' कवि सम्मेलन एवं मुशायरा हुआ। इसमें मशहूर शायरा शिखा अवधेश से मुलाकात हुई!

उन्हें शुभकामनाएं!!

- मनोज कुलकर्णी
(मानस रूमानी)


हाल ही में पुणे में 'सुरूर' कवि सम्मेलन एवं मुशायरा हुआ। इसमें मशहूर शायरा सपना मूलचंदानी से मुलाकात हुई!

उन्हें शुभकामनाएं!!

- मनोज कुलकर्णी
(मानस रूमानी)

Saturday, 5 April 2025

अलविदा मनोजकुमार साहब!


"भारत का रहने वाला हूँ..
भारत की बात सुनाता हूँ.."


ऐसा कहकर देशभक्तीपर फ़िल्में बनाने और आदर्शवादी किरदार निभाने के लिए मशहूर थे 'भारतकुमार' याने हमारे अज़ीज़ मनोज कुमार साहब! उनके निधन की खबर बहुत दुखदायी हैं।


इस वक्त याद आ रही हैं मैंने उनकी मेरी 'चित्रसृष्टी' के दो विशेषांकों के लिए ली हुई मुलाकातें! मेरा नाम उनके नाम से रखा गया इससे वे ख़ुश हुए थे! उनपर मैंने बहुत लिखा। उनका मुझे मिला स्नेह और प्यार ताउम्र मेरे दिल में रहेगा!

उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि!!

- मनोज कुलकर्णी

Wednesday, 2 April 2025

सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा!


अपने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री श्री. राकेश शर्मा जी को इसी दिन (२ अप्रैल) १९८४ में उनकी अन्तरिक्ष उड़ान के दौरान अपनी तत्कालिन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा जी गांधी ने जब पूछा,  "ऊपर से भारत कैसा दिखता है?" तब राकेश शर्मा जी ने जवाब दिया था "सारे जहाँ से अच्छा!"

उन्हे भारत के सर्वश्रेष्ठ 'अशोक चक्र' से सम्मानित किया गया!!

अब ४० साल हुए इस सुनहरे पल को!

उन्हें सलाम!!

- मनोज कुलकर्णी