मेरे इस ब्लॉग पर हमारे भारतीय तथा पूरे विश्व सिनेमा की गतिविधियों पर मैं हिंदी में लिख रहा हूँ! इसमें फ़िल्मी हस्तियों पर मेरे लेख तथा नई फिल्मों की समीक्षाएं भी शामिल है! - मनोज कुलकर्णी (पुणे).
Wednesday, 29 December 2021
Tuesday, 21 December 2021
Tuesday, 14 December 2021
१४ दिसम्बर,१९६६ को शैलेन्द्र जी ने इस जहाँ को अलविदा किया और उसके चार साल बाद 'मेरा नाम जोकर' (१९७०) प्रदर्शित हुई, जिसे अब ५० साल हुए हैं।
Sunday, 12 December 2021
दो अज़ीम शख़्सियतों की मुलाक़ात!
१९६९ की यह दुर्लभ तस्वीर है जब 'सरहद गाँधी' अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान भारत आएं थे.. तब अपने लाजवाब अदाकार यूसुफ़ साहब (दिलीप कुमार) उनसे बड़ी अदब से मिले थे! |
अब अपने अदाकारी के शहंशाह (दिलीप कुमार) की बादशाह ख़ान ('सरहद गाँधी') से जन्नत में मुलाक़ात हुई होंगी!
संजोग ऐसा की, इन दोनों अज़ीम शख़्सियतों की बस दो साल की दूरी रह गयी थी अपनी उम्र के सौ साल पुरे करने में!
ख़ैर, उनको सलाम!!
- मनोज कुलकर्णी
Saturday, 11 December 2021
Sunday, 5 December 2021
'तस्वीर-ए-हिंद' दिखाती शानदार शख़्सियत!
Thursday, 2 December 2021
'संसार' (१९५१) फ़िल्म के इस गाने में मोहना के साथ कॉमेडियन आगा! |
"लखनऊ चलो अब रानी
बम्बई का बिगड़ा पानी.!"
हाल ही में हुए अपने प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह 'इफ्फी' के समापन समारोह में जब ऊ. प्र. राज्य को पुरस्कार दिया गया तब उसपर दिखाई चित्रफीत में यह गीत बख़ूबी समाया था!
'जेमिनी' के वासन की १९५१ की फ़िल्म 'संसार' का कॉमेडियन आगा का अपनी माशूका को कहता वह गीत था। पंडित इंद्र ने लिखे इस गीत को शकर शास्त्री और पार्थसारथी के संगीत में गीता दत्त और जी. एम्. दुर्रानी ने गाया था।
अब के हालातों के मद्देनज़र इस गाने को 'सोच समझ कर' उस चित्रफित में डाला हुआ लगा!
'ब्रह्मचारी' (१९३८) इस मराठी फ़िल्म में मीनाक्षी शिरोडकर! |
इसके अलावा दूसरी बात, गोवा के कलाकारों का सिनेमा में योगदान में दिग्गज मीनाक्षी
शिरोडकर जी का नाम 'इफ्फी' समापन समारोह में नहीं लिया गया! महाराष्ट्र
में बड़ी हुई इस अभिनेत्री मीनाक्षी जी का - पारिवारिक मूल (पेडनेकर) गोवन
था!
ख़ैर, प्रादेशिक अस्मिता से परे राष्ट्रीय दृष्टिकोण से
अपने सभी राज्यों की सांस्कृतिक धरोहर को हम सराहते हैं। और नज़ाकत-नफ़ासत का
लखनऊ तो हमारा खास पसंदीदा हैं!