मेरे इस ब्लॉग पर हमारे भारतीय तथा पूरे विश्व सिनेमा की गतिविधियों पर मैं हिंदी में लिख रहा हूँ! इसमें फ़िल्मी हस्तियों पर मेरे लेख तथा नई फिल्मों की समीक्षाएं भी शामिल है! - मनोज कुलकर्णी (पुणे).
Thursday, 31 August 2023
Thursday, 24 August 2023
चाँद की ओर प्रयाण की पहल!
'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' ('इसरो') संचलित 'थुम्बा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग - स्टेशन' के उद्घाटन समय की यह दुर्लभ तस्वीर गूगल पर देखी! इसमें हमारे भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा जी गांधी के साथ पीछे खगोल वैज्ञानिक डॉ॰ विक्रम साराभाई जी दिखाई दे रहें हैं।
इनको सलाम!!
- मनोज कुलकर्णी
'इसरो' की जब नींव रखी जा रही थी!
हमारे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के साथ खगोल वैज्ञानिक डॉ.. विक्रम साराभाई जी की यह दुर्लभ तस्वीर गूगल पर देखी! यह दर्शाती हैं १९६२ में स्पेस रिसर्च पर उनकी चल रही चर्चा! इस बुनियाद पर आगे १५ अगस्त, १९६९ में हमारे 'भारतीय अंतरिक्ष - अनुसंधान संगठन' ('इसरो') का गठन हुआ! अपने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक कहे जानेवाले साराभाई जी का जनमदिन हाल ही में हुआ!
इनको सलाम!!
- मनोज कुलकर्णी
Sunday, 13 August 2023
Sunday, 6 August 2023
विख्यात कला निर्देशक नितिन देसाई जी का अकस्मात निधन जैसे एक सदमा हैं!
'१९४२ ए लव स्टोरी', 'हम दिल दे चुके सनम' के रूमानी गानों के सेट्स एक तरफ़ तो 'सलाम बॉम्बे', 'ट्रैफिक सिग्नल' का वास्तव दूसरी तरफ़, फिर 'देवदास' का शानदार रंगमहल एक तरफ़ तो 'जोधा अकबर' का शाही दरबार, 'प्रेम रतन धन पायो' का शीश महल दूसरी तरफ़! फ़िल्म किसी भी जॉनर की हो उसे आवश्यक सेट्स नितिन देसाई जी अपनी प्रतिभा से हूबहू निर्माण करतें थे। राष्ट्रीय पुरस्कारों से वे सम्मानित भी हुएं!
फ़िल्म निर्माण के उनके सपनों को साकार करता हैं उनका कर्जत स्थित भव्यदिव्य 'एनडी स्टूडियो'! कुछ साल पहले वहां टीवी धारावाहिक 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' के मुहूर्त समय हम फिल्म पत्रकार गएँ थे। अपने इतिहास के इस दैदीप्यमान कालखंड को उन्होंने वहां ऐसे जीवित किया था की लगा उसी माहौल में हैं!
(तब उनसे अच्छी बातें हुई, जिसकी तस्वीर यहाँ है!)
उन्हें भावपूर्ण अलविदा!!
- मनोज कुलकर्णी
Subscribe to:
Posts (Atom)