Sunday, 30 January 2022

जिन्हे ब्रिटिश कलाकारों ने जाना!


'ऑस्कर' के कुल ८ सम्मान जित कर, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की हुई 'गाँधी' (१९८२) इस अंग्रेजी फ़िल्म की यह ४० वी वर्षगाठ हैं।

यह भूमिका बख़ूबी निभानेवाले दिग्गज ब्रिटिश अभिनेता बेन किंग्सले को इस फ़िल्म का एक प्रसंग समझाते इसके ख्यातनाम ब्रिटिश फ़िल्मकार रिचर्ड एटनबरो ऊपर के दुर्लभ छायाचित्र में दिखाई दे रहें हैं।

इस वक़्त एक ख़लिश व्यक्त करते हैं की, जिनको ब्रिटिश कलाकार भी मान गए उन्हें यहाँ के कुछ कलाकार अब तक नहीं जाने और विपरीत भूमिकाएं निभा रहें हैं!

ख़ैर, आज महात्मा गाँधी जी को ७४ वे स्मृतिदिन पर वंदन!!

- मनोज कुलकर्णी

Saturday, 29 January 2022

साइकिल दौड़े या हाथ कमाल दिखाएं
सेक्युलर कोई भी केसरिया को हराएँ!

- मनोज 'मानस रूमानी'

हमसे भी कोरोना ने की मुलाकात
और हमने भी दे दी उसको मात!

Friday, 28 January 2022

सुरीली ज्येष्ठ गायिका सुमन कल्याणपुर जी और 'स्वरसम्राज्ञी' लता मंगेशकर जी!

"हमारा शायद पिछले जनम का कुछ नाता हो!"


सुरीली ज्येष्ठ गायिका सुमन कल्याणपुर जी ने आज उनके ८५ वे जनमदिन पर यह 'स्वरसम्राज्ञी' लता मंगेशकर जी का ज़िक्र करते कहा हुआ एक जगह पढ़ा।

इससे मुझे थोड़ा ताज्जुब हुआ; क्योँकि आज तक कुछ मीडिया ने अलग ही बात बनाई थी! वैसे मैं इन दोनों को मिला हूँ और असलियत से वाक़िफ़ हूँ। इनमें स्पर्धा हो ही नहीं सकती थी!

ख़ैर, "जिथे सागरा धरणी मिळते.." (पुत्र व्हावा ऐसा/१९६१) जैसे मराठी प्रेमगीत हो या "जूही की कली मेरी लाडली.." (दिल एक मंदिर/१९६३) जैसे हिंदी दुलार भरे गीत.. सुमन कल्याणपुर जी की मीठी भावुक आवाज़ की मिसाल देतें हैं।

'ममता' (१९६६) में दिग्गज बंगाली अभिनेत्री सुचित्रा सेन ने निभाई दोहरी भूमिकाएं!
मुकेशजी के साथ "मेरा प्यार भी तू है.." (साथी/१९६८) हो या मोहम्मद रफ़ीजी के साथ "आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे.." (ब्रह्मचारी/१९६८).. उनकी ऐसी युगल गीतें भी मशहूर हुई।

१९६६ में असित सेन निर्देशित एक अभिजात फ़िल्म आयी थी 'ममता' जिसमें दिग्गज बंगाली अभिनेत्री सुचित्रा सेन ने दोहरी भूमिकाएं निभाई थी। मजरूह सुलतापुरी जी ने इसके लिए बड़े भावपूर्ण गीत लिखें थे और रोशन जी ने वे संगीतबद्ध किए थे। 
इसका एक मशहूर और मेरा प्रिय गीत है "रहे ना रहे हम महका करेंगे.." जो माँ हुई सुचित्रा जी के लिए लता मंगेशकर जी ने गाया था और बाद में वही बेटी बनी सुचित्रा के लिए सुमन कल्याणपुर ने रफ़ी जी के साथ गाया था।
अब इससे आप अंदाज़ा लगा सकतें इनकी हैसियत का!

अपनी 'स्वरसम्राज्ञी' लता मंगेशकर जी के स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगते हुए,
सुमन कल्याणपुर जी को जनमदिन की शुभकामनाएं देते हैं!!

- मनोज कुलकर्णी

Wednesday, 26 January 2022

शान-ए-तिरंगा 🇮🇳 आबाद रहे
यौम-ए-जमहुरिया मुबारक़ रहे

- मनोज 'मानस रूमानी'

"ऐ मेरे वतन के लोगों.."
कवि प्रदीप जी का लिखा यह गीत..दिल्ली के गणतंत्र दिन समारोह में अपनी स्वरसम्राज्ञी..
लता मंगेशकर जी ने गाया था..
तब साथ में खड़े अपने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू साहब की आँखों में आँसू आएं थे!

अब साठ साल हो रहें हैं उस लम्हे को.!
उसे सलाम करते हुए, अपनी स्वरसम्राज्ञी की सेहत के लिए दुआ माँगते हैं!!

- मनोज कुलकर्णी


जानते थे वे "जय किसान" कहने वाले
किसानों का प्यार का रिश्ता फ़सल से!

- मनोज 'मानस रूमानी'


आज हमारे भारत के गणतंत्र दिवस पर, अपने वे सादगी भरे दूसरे प्रधानमंत्री..श्री. लाल बहादुर शास्त्री याद आएं!

उन्हें सलाम!! 

- मनोज कुलकर्णी

Tuesday, 25 January 2022

फ़िक्र करते ग़र होते यूसुफ़ साहब
अपनी इस बहन की ख़ैरियत की!
बरसों से बंधी राखी जिस हाथ पर
दुआ भेजेगा लता जी की सेहत की!

- मनोज 'मानस रूमानी'

(अपनी स्वरसम्राज्ञी लता मंगेशकर जी और अभिनयसम्राट दिलीपकुमार जी का ऐसा अनोखा रिश्ता!)

- मनोज कुलकर्णी

Monday, 24 January 2022


"ज़िन्दगी हर कदम 
एक नई जंग हैं.."

अपने बॉलीवुड के शोमैन सुभाष घई साहब को.. सालगिरह मुबारक़!

पच्चीस साल पहले की.. 'सिनेमा सिनेमा' प्रोग्राम दरमियान उनके साथ हमारी 'यादें'!!

- मनोज कुलकर्णी

 

Sunday, 23 January 2022

हॉलीवुड वेस्टर्न को अपनी लीजेंडरी फ़िल्म 'शोले' से जवाब देनेवाले, हमारे लोकप्रिय भारतीय सिनेमा की 'शान'..रमेश सिप्पी साहब को ७५ वी सालगिरह मुबारक़! 💐

याद आ रही है 'इफ्फी' में उनसे हुई अच्छी मुलाकात और बातें! 

- मनोज  कुलकर्णी

Thursday, 20 January 2022



गाँधीजी की छाया बनके
अहिंसा सत्याग्रह में रहे
आज़ादी के आंदोलन में
सरहद गाँधी पुकारे गये

- मनोज 'मानस रूमानी'

 
(अपने स्वतंत्रता संग्राम के धर्मनिरपेक्ष सत्याग्रही ख़ान अब्दुल गफ़्फ़ार ख़ान साहब को उनके स्मृतिदिन पर सुमनांजलि!)

 

Monday, 17 January 2022


हिंदुस्तानी कथक नृत्य के आदरणीय व्यक्तित्व पंडित बिरजू- महाराज जी अब इस दुनिया में नहीं रहें!

लखनऊ कालका-बिंदादीन घराने से ताल्लुक रखनेवाले पं. बिरजू महाराज जी ने कुछ फ़िल्मों के लिए नृत्य निर्देशन भी किया था। इसमें ख्यातनाम सत्यजीत राय की 'शतरंज के खिलाड़ी' (१९७७) शामिल थी।


यहाँ संजय लीला भंसाली की मशहूर फ़िल्म 'देवदास' (२००२) के "काहे छेड़ मोहे." गीत-नृत्य के लिए मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को निर्देशन करते हुए वे दिखाई दे रहे हैं!

पंडितजी को सुमनांजलि!!

- मनोज कुलकर्णी

Thursday, 13 January 2022

सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ!



भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री..श्री. राकेश शर्मा जी का आज ७३ वा जनमदिन!
 
१९८४ में उनकी अन्तरिक्ष उड़ान के दौरान भारत की तत्कालिन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधीजी ने जब उनसे पूछा
था कि..
"ऊपर से भारत कैसा दिखता है?" 
तब राकेश शर्मा जी ने तुरंत जवाब दिया था..
"सारे जहाँ से अच्छा!"
 
उन्हे भारत के सर्वश्रेष्ठ 'अशोक चक्र' से सम्मानित किया गया!!
 
उन्हें शुभकामनाए!!!
 
- मनोज कुलकर्णी

Tuesday, 11 January 2022


अपने देश के पूर्व प्रधानमंत्री 'भारतरत्न' श्री. लाल बहादुर शास्त्री जी को ५६ वी पुण्यतिथी पर सादर प्रणाम!

- मनोज कुलकर्णी

Friday, 7 January 2022

 
समानांतर सिनेमा के दो बेहतरीन कलाकार ओम पुरी और शबाना आझमी जिन्होंने..'सिटी ऑफ जॉय' जैसी कई फिल्मो में साथ काम किया था!
 
कल ओम पुरी जी के ५ वे स्मृति दिन पर याद आया!!
 
 - मनोज कुलकर्णी

Thursday, 6 January 2022

समानांतर तथा नव - वास्तववादी भारतीय सिनेमा के दो बेहतरीन कलाकार..
स्मिता पाटील और ओम पुरी के अभिनय का फ़िल्म.. 'सद्गती' (१९८१) का यह वास्तव दृश्य जो निर्देशित किया था विश्वविख्यात फ़िल्मकार सत्यजित राय ने ..तिनों इस दुनिया में नहीं!

आज ओम जी के ५ वे स्मृति दिन पर याद आया!!

- मनोज कुलकर्णी

Saturday, 1 January 2022




नई उमंगों से भरा रहें..
नया साल ख़ुशहाल रहें!

- मनोज 'मानस रूमानी'