Tuesday, 28 September 2021


गान सरस्वती के दरबार में
जीवन का एक सुनहरा पल
अपनापन से हुई सुरीली बातें
जीवन संगीत से भरी महफ़िल

- मनोज 'मानस रूमानी'


(स्वरसम्राज्ञी लता मंगेशकर जी को ९२ वे जनमदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मेरी उनसे हुई मुलाक़ात की सुनहरी याद!..इसमें मेरे 'चित्रसृष्टी' संगीत विशेषांक की उन्होंने सराहना की थी!)

- मनोज कुलकर्णी

Thursday, 23 September 2021

'रुदाली' (१९९३) फ़िल्म में डिंपल कपाड़िया!
"दिल हूमs हूमs करे..."

'रुदाली' का भूपेन हज़ारिका जी ने गाया यह दर्दभरा गीत आज मन में गूंजा.. 
 
उसपर डिंपल कपाड़िया की यह (राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त) हटके व्यक्तिरेखा आँखों के सामने आयी!

समानांतर सिनेमा की संवेदनशील फ़िल्मकार कल्पना लाज़मी जी!
महाश्वेता देवी जी की वास्तव दर्शी कहानी पर १९९३ में बनी इस फ़िल्म को निर्देशित किया था..समानांतर सिनेमा की संवेदनशील फ़िल्मकार.. कल्पना लाज़मी जी ने..और
उनका आज ३ रा स्मृतिदिन!

मुझे याद आ रही है फ़िल्म समारोह के दरमियान भूपेनदा के साथ कल्पना जी से हुई मुलाक़ात!

उन्हें सुमनांजलि!!

- मनोज कुलकर्णी

Monday, 20 September 2021

हिंदी सिनेमा अपना राष्ट्रीय सिनेमा हैं!

उसे भाषिक प्रदेश से जोड़कर वहां न लिया जाए!

- मनोज कुलकर्णी

Tuesday, 14 September 2021

'हिंदी दिन' की शुभकामनाएं!



हिंदी भाषा प्रसार में (साहित्यकारों के साथ) हिंदी सिनेमा का बड़ा योगदान रहा है!

- मनोज कुलकर्णी

Saturday, 11 September 2021



याद कलाम-ए-साहिर आए..
हालात फिर ऐसे संजीदा हुए


"देवा हो देवा गणपती देवा.."

हाल ही गुज़र गए संगीतकार रामलक्ष्मण जी का 'हम से - बढ़ कर कौन' (१९८१) फ़िल्म का यह शीर्षक गीत अब भी मशहूर हैं।

अमजद ख़ान जी ने साकार किया भोलाराम इसमें आगे था और मोहम्मद रफ़ी जी की आवाज़ उनके लिए थी।

अपनी गंगा-जमुनी संस्कृति की और एक मिसाल!

अब ४० साल हो गए इस को!!

- मनोज कुलकर्णी

Friday, 3 September 2021

 
"दर्द-ए-दिल, दर्द-ए-जिगर
दिल में जगाया आपने.."

ऐसी दिल को छूनेवाली ट्यून्स बनानेवाले अपने भारतीय सिनेमा के मशहूर संगीतकार (लक्ष्मी-प्यारे जोड़ी के) प्यारेलाल शर्मा जी का आज ८१ वा जनमदिन!


याद आता है
प्यारेलाल जी से मिलना..नाम की तरह और सादगी से भरा संगीतमय व्यक्तित्व!

उन्हें सालगिरह की मुबारक़बाद!!!

- मनोज कुलकर्णी