Saturday, 14 February 2026


उम्र कितनी भी बढ़े..
दिल जवाँ रहना चाहिए
उम्र के हर पड़ाव पर..
दिल आशना रहना चाहिए

- मानस रूमानी

Sunday, 8 February 2026

खिलतें रहें यूँ ही गुलाब हुस्न के..
रंगे फ़िज़ा इश्क़ की रूमानियत में

- मानस रूमानी


(वैलेंटाइन वीक!)

Thursday, 8 January 2026


हो..तमन्ना पूर्ति का
उम्मीद, उमंग से भरा
प्यार-भाईचारे से खिला
मुबारक यह साल नया!

- मानस रूमानी