'पद्मश्री' सम्मानित..'मदर इंडिया' नर्गिस!
दिग्गज अभिनेत्री नर्गिस दत्त जी को 'पद्मश्री' बहाल करते अपने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद! |
अपने भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नर्गिस दत्त जी को 'पद्मश्री' बहाल होने की दुर्लभ तस्वीर यहाँ हैं। १९५८ में अपने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के हाथों उन्हें इस बहुमान से नवाज़ा गया था। यह सम्मान प्राप्त करनेवाली वो पहली अभिनेत्री रही।
महबूब ख़ान की फ़िल्म 'मदर इंडिया' (१९५७) में नर्गिस जी अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ भूमिका में! |
१९८० में नर्गिस दत्त जी राज्यसभा में सम्मान से आनेवाली पहली अभिनेत्री रही। (यहाँ उनकी अपने भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी के साथ तस्वीर भी है।)
उनके नाम 'राष्ट्रीय एकात्मता पर सर्वोत्कृष्ट फ़िल्म' का..
'नर्गिस दत्त पुरस्कार' है।
'मदर इंडिया' में अपनी श्रेष्ठ व्यक्तिरेखा द्वारा नर्गिस जी ने.. सशक्त भारतीय नारी की परिभाषा स्थापित की। इसके लिए तो वो 'भारतरत्न' सम्मान की भी हकदर हैं!
- मनोज कुलकर्णी
No comments:
Post a Comment