Saturday 19 November 2022

जिनकी मुस्कान से छोटे परदेपर फूल खिलतें थे..
अब अलविदा कहा इस जहाँ को उस तबस्सुम ने!

- मनोज 'मानस रूमानी'

(बालकलाकार से दिग्गज अभिनेत्री तक बड़े और छोटे परदेंपर अपनी शोख़ अदाकारी से छायी रही तबस्सुम जी के निधन की ख़बर से दुख हुआ!..उन्हें यह सुमनांजलि!!)

- मनोज कुलकर्णी

Thursday 17 November 2022


 
 
 
 
 
मेरी शायरी वैसे ज़माने से वाबस्ता होती हैं..
सिर्फ़ रूमानी बातें 'उनसे' मुख़ातिब होती हैं!

- मनोज 'मानस रूमानी'
 [मनोज कुलकर्णी]

बैठे थे वहाँ पीते चाय..
जहाँ पुरानी यादें हैं जुड़ी
महफ़िल-ए-यारां वह..
हमनफ़स वो अब नहीं!

- मनोज 'मानस रूमानी'

(अर्से बाद 'होटल रूपाली' एफ.सी. रोड, पुणे में यूँ ही चाय पीते!)

[मनोज कुलकर्णी]

Wednesday 9 November 2022


तहज़ीब, तमद्दुन और हसीन लफ़्ज़ों की..
दिलकश अंदाज़-ए-बयाँ सिर्फ़ हैं उर्दू ही!


- मनोज 'मानस रूमानी'

('विश्व उर्दू दिवस' की मुबारकबाद!) 

- मनोज कुलकर्णी

Tuesday 8 November 2022

 
'भारत जोड़ो' का कारवाँ हैं आया...
मशाल इंसानियत की हाथ में लिये
मिटे भेदभाव-नफ़रत का अँधियारा
भाईचारा-प्यार का उजाला फैले..!

- मनोज 'मानस रूमानी'

'कांग्रेस' नेता राहुल जी गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का महाराष्ट्र में स्वागत!..और शुभकामनाएं!!

- मनोज कुलकर्णी

Monday 7 November 2022

"न किसी की आँख का नूर हूँ..
न किसी के दिल का क़रार हूँ..!"

यह मशहूर ग़ज़ल हो या,
"लगता नहीं है जी मेरा उजड़े दयार में..
किस की बनी है आलम-ए-नापायदार में!"


यह लिखनेवले आख़िरी मुग़ल बादशाह और उर्दू शायर बहादुर शाह ज़फ़र जी का आज १६० वा स्मृतिदिन!
अपने भारत के पहले याने १८५७ के स्वतंत्रता संग्राम के वे एक प्रमुख थे!!
उन्हें सलाम!!

- मनोज कुलकर्णी

Saturday 5 November 2022

यह नया दौर हैं और एक 'नया दौर' तब भी था
अब न वो दौर-ए-ज़िंदगी, न तहज़ीब, न रुतबा

- मनोज 'मानस रूमानी'

(अपने भारतीय सिनेमा के दिग्गज फ़िल्मकार बी. आर. चोपड़ा जी का आज १४ वा स्मृतिदिन और अपने अदाकारी के शहंशाह यूसुफ ख़ान याने दिलीपकुमार जी पिछले साल गुजर गए। उनकी पुरानी क्लासिक फ़िल्म 'नया दौर' (१९५७) की पचासवीं वर्षगांठ पर उसकी रंगीन फ़िल्म के प्रदर्शन समय उनकी ली गई यह यादगार तस्वीर!)
🙏🙏

- मनोज कुलकर्णी

Tuesday 1 November 2022

हुस्न जब इश्क़ से इस तरह खेलता हैं
चाँद तब इस तरह मुख़ातिब होता हैं!

- मनोज 'मानस रूमानी'

(आज ऐश्वर्या राय-बच्चन के जनमदिन और कल शाहरुख़ ख़ान की सालगिरह, तथा फ़िल्म 'देवदास' के २० साल के मौके पर!) 

- मनोज कुलकर्णी